लखीमपुर खीरी। सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग पर सीएमओ, जल निगम के अधिशासी अभियंता सहित छह अफसरों को नोटिस दिया गया है। सीएम डैशबोर्ड की जुलाई की रैंकिंग में समाज कल्याण विभाग को सामूहिक विवाह योजना में डी ग्रेड मिला है। ग्राम्य विकास की एनआरएलएम आरएएफसीआईएफ में सी ग्रेड, नियोजन विभाग की योजना फैमिली आईडी को सी ग्रेड मिला है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की योजना जननी सुरक्षा योजना को बी, जल निगम ग्रामीण की योजना जलजीवन मिशन हर-घर जल को बी ग्रेड मिली है। सीडीओ ने स्पष्टीकरण जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के माध्यम से मांगा है। संवाद