फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी : जितिन प्रसाद

Mon, 15 May 2017 10:39 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
विज्ञापन
विकास - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा
विज्ञापन

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि धौरहरा लोकसभा क्षेत्र को मॉडल क्षेत्र बनाना चाहते थे, लेकिन 2014 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद उनका सपना पूरा नहीं हो सका। क्षेत्र का विकास ठप हो गया है। विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी है। जो सड़कें उन्होंने बनवाई थी उनमें गड्ढे हो गए हैं।       पूर्व केंद्रीय मंत्री कस्बे में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।       
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत हो, उद्योग धंधे लगें। युवाओं को रोजगार मिले। मौजूदा क्षेत्र के सांसद केंद्र सरकार से एक भी बड़ी योजना नहीं ला सके। विकास कार्यों में उनकी रुचि नहीं हैं। क्षेत्र में उनकी उपलब्धता बहुत कम है। क्षेत्र में बिजली, पानी की समस्या है। नई सड़कें नहीं बनी। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने तथा युवा पीढ़ी को कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर बख्श सिंह,  परमेश्वर दीन शुक्ल, सुरेंद्र पांडेय, बृजेश पांडेय अजय मिश्रा, रत्नेश गुप्ता, डॉ संदीप गुप्ता, फकीरे लाल, विनोद बाजपेई, विशाल वर्मा, अमित श्रीवास्तव, नूर मोहम्मद, सगीर अहमद आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें