फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के चलते नहीं घूमे ट्रकों के पहिये

Thu, 01 Oct 2015 07:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी मोटर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिले भर के ट्रकों के पहिए जाम रहे। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रही है।
विज्ञापन

पलियाकलां। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से ट्रक मालिकों ने चक्का जाम कर दिया। इनकी प्रमुख मांगें टोल बैरियर मुक्ति, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर आयकर हटाने, टीडीएस कटौती समाप्त करने समेत कई मांगे हैं। यूपी मोटर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ऑटो, कार, बस, टूरिस्ट बस, टैक्सी, मैक्सी कैब से भी अपील की है कि वह हड़ताल में समर्थन दें। ट्रक आपरेटर यूनियन के इकाई अध्यक्ष जोर सिंह  ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह नहीं है इसी के चलते अनिश्चितकालीन बंदी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें