फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में नहीं हो पाई एक भी जांच

विज्ञापन
बंद पड़ी पैथालोजी की जांच मशीनें
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ ओयल। भीषण गर्मी और एसी खराब होने से बुधवार को पैथालॉजी की सभी जांच मशीनें जवाब दे गईं। इससे एक भी जांच नहीं हो सकी। पैथालॉजी कर्मचारियों ने गर्मी की वजह से मशीनें बंद होने की नोटिस तक चस्पा कर दी है।
विज्ञापन

पारा बढ़ने से पहले ऑटोमेटिक बायोकेमेस्ट्री मशीन ने कई दिन पहले ही काम करना बंद कर दिया था और अब अन्य मशीनों ने भी। इससे मरीजों को जिला अस्पताल में नि:शुल्क जांच की सुविधा मिलनी बंद हो गई। जिला अस्पताल में रोजाना 1200 से 1400 की ओपीडी होती है। इसमें से करीब 300 मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांच के लिए लिखा जाता है। ऐसे में पैथालॉजी में प्रतिदिन करीब 300 मरीजों की एक हजार से अधिक जांचे होती है। अधिकारियों की मनमानी की वजह से मरीजों को इलाज के लिए एक रुपये और जांच के लिए 500 से एक हजार रुपये खर्च करना पड़ रहा है।

बंद पड़ी पैथालोजी की जांच मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें