फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 18 अप्रैल से होंगे नामांकन, तैयारी में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन ने खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन कलक्ट्रेट में होंगे। खीरी सीट के नामांकन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह बतौर रिटर्निंग अफसर तो धौरहरा सीट की नामांकन प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह पूरी कराएंगे।
विज्ञापन

इस बार खीरी और धौरहरा सीट पर 28,66,653 मतदाता सांसदों का चुनाव करेंगे। नामांकन प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी। 26 अप्रैल को नामांकन की जांच के साथ 29 अप्रैल को नाम वापसी का दिन निर्धारित है। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले को 24 जोन और 207 सेक्टरों में बांटा है।
2890 बूथ और 1638 मतदान केंद्र बनाए हैं। वहीं, प्रशासन इस बार पिछले वोट प्रतिशत का रिकॉर्ड तोड़ने के प्रयास में जुटा है। लोकसभा चुनाव में जिले में 64.24 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 80 फीसदी वोटिंग कराने का लक्ष्य तय कर अफसर तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान रोज चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें