फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चांद रात में बाजार में रौनक बढ़ी, आज अदा होगी ईद की नमाज

विज्ञापन
बाजार में सजी सेवई की दुकान-संवाद
विज्ञापन
खीरी टाउन। पवित्र माह रमजान के 30 रोजे रखने के बाद आसमान में बुधवार को ईद उल फितर का चांद दिखते ही लोगों ने खुशी का इजहार किया और चांद देखकर दुआएं मांगी। एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। लोग सुबह से ही ईद को लेकर बाजार में खरीदारी करते नजर आए। चांद रात में बाजार में भी रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन

30 रोजे रखने के बाद बुधवार को आसमान में ईद उल फितर का चांद दिखते ही रोजेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। कस्बा खीरी के बाजार में रौनक दिखाई पड़ी। लोग ईद की तैयारियों को लेकर बाजार में सिवईं, कपड़े, जूते-चप्पल खरीदते नजर आए। इसके साथ कॉस्मेटिक समेत अन्य दुकानों पर भीड़ दिखाई दी।
मरकजी कमेटी अंजुमन इस्लामिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को कस्बे की ऐतिहासिक ईदगाह पर सुबह नौ बजे ईद की नमाज मौलाना निजामुद्दीन अदा कराएंगे। कस्बे की अन्य मस्जिदों में अपने निर्धारित समय के अनुसार ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर मस्जिद की कमेटियों ने पूरा इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन

शिया कमेटी अंजुमन हुसैनिया ने मीरा तालाब स्थित शिया ईदगाह पर नौ बजे ईद उल फितर की नमाज फैजाबाद से आए मौलाना गुलफाम आबिद रिजवी द्वारा अदा करने का एलान किया है। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेटरी साइड खान एडवोकेट ने बताया कि ऐतिहासिक ईदगाह पर हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करेंगे।
थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया है कि सुरक्षा के लिहाज से पीएसी बटालियन, महिला फोर्स और अन्य बल ईदगाह के आसपास मौजूद रहेंगे। नगर पंचायत भी लगातार कई दिनों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें