संपूर्णानगर। नगर व्यापार मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष महामंत्री पद पर चुनाव को लेकर 13 सितंबर से नामांकन, वापसी, निस्तारण के साथ चुनावी प्रक्रिया का आगाज किया जाएगा। 20 सितंबर को मतदान व मतगणना होगी।
व्यापार मंडल के वर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश मदेशियरा ने बताया कि चुनाव को पारदर्शी व निष्पक्षता से कराने के लिए दिनेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, सुमित मदेशिया, रहीस अहमद को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। यह अध्यक्ष व महामंत्री पद के चुनाव सूची जांच से लेकर मतदान व मतगणना का कार्य कराएंगे।
बता दें कि अध्यक्ष पद पर अशोक गुप्ता, इश्तियाक अहमद खान, रामनिवास मित्तल एवं महामंत्री पद पर कुलदीप बरार, श्याम लाल सोनी, होरीलाल चारो व अजय गुप्ता के बीच चुनावी दंगल होनी तय मानी जा रही है। यह लोग सोशल मीडिया व दुकान-दुकान जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी करने लगे हैं। संवाद