लखीमुपर खीरी/गोला गोकर्णनाथ/निघासन। जिले के विभिन्न नगर निकायों में शासन की ओर से नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका परिषद के सभागार में एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने सभासद शत्रोहन मिश्र, रामचंद्र राठौर,गीता विश्वकर्मा, सूर्य प्रकाश सिंह चौहान एवं सक्रिय कार्यकर्ता राहुल भारती को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
निघासन नगर पंचायत में एसडीएम न्यायिक निखिलेश कुमार ने रामकुमार मौर्य, सुनील मौर्य तथा मुन्नी देवी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक शशांक वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
पलिया में नए सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण
पलियाकलां/सिंगाही। उपजिलाधिकारी डॉ. अवनीश कुमार ने मनोनीत सभासद उदयवीर सिंह, घनश्याम श्रीवास्तव, दौलतराम गौतम, कुसुम राय और अर्चना अवस्थी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत सिंगाही-भेड़ौरा में बुधवार को एसडीएम निघासन राजीव निगम ने तीनों नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सालिगराम मिश्र, प्रदीप श्रीवास्तव और उमाकांत कटियार को नगर पंचायत का सभासद नामित किया गया है। विधायक शशांक वर्मा ने बधाई दी दी। इस मौके पर चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम, सुनील बत्रा, रामप्रकाश सोनी मौजूद रहे।
एसडीएम ने दिलाई नामित सदस्यों को शपथ
फोटो 15lkh 46
मैलानी। नगर पंचायत में नामित सदस्यों राजेश सिंह राठौर, मंजूलता श्रीवास्तव और शिव गोविंद कुशवाहा को एसडीएम रेनू मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी और एसडीएम गोला रेनू मिश्रा ने सभी नामित सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। संवाद
अतिरिक्त एसडीएम ने नामित सभासदों को दिलाई शपथ
फोटो-26
खीरी टाउन। नगर पंचायत परिसर में नामित तीन सभासदों को अतिरिक्त एसडीएम ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। बुधवार को नगर पंचायत में नामित हुए सभासद महिला रेनू मिश्र, पवन जोशी और रोहित अवस्थी को संभ्रांत व्यक्ति के सामने अतिरिक्त एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष उजमा बी, पूर्व अध्यक्ष फहीम अहमद, पूर्व अध्यक्ष पतिराम बहादुर, ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार रहे। संवाद
सरकार से नामित सदस्यों को दिलाई शपथ
फोटो- 7, फोटो-68
ओयल/बरवर। नगर पंचायत ओयल कार्यालय में बुधवार को एसडीएम अर्चना ने नामित रामनरेश सिंह, रमाकांत अवस्थी को शपथ दिलाई। इस दौरान नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी ऋषि केश वर्मा, अध्यक्ष प्रतिभा सहित अम्बरीष, प्रमोद सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। बरवर नगर पंचायत कैंपस में बृहस्पतिवार को नामित सभासदों शिवम मिश्र, संजीव गुप्ता और नरेंद्र कुशवाहा को एसडीएम न्यायिक पुष्कर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। संवाद