फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बेंगलूरू के बिल्डर के यहां लाखों की चोरी, पलिया से जुड़े तार, नोएडा एसटीएफ ने मारा छापा

Sun, 12 Mar 2023 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

नेपाल के युवकों ने बेंगलूरू में एक बिल्डर के यहां से लाखों रुपये की नकदी और दो किलो सोना चोरी किया है। बताया जा रहा है कि सोना सराफ की दुकान पर बेचा गया। इसी सूचना पर एसटीएफ ने छापा मारा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलूरू के एक बिल्डर के यहां से लाखों रुपये की नकदी और दो किलो सोना चुराकर भागे नेपाल के युवकों की तलाश में बॉर्डर पर जहां बेंगलूरू पुलिस डेरा डाले हुए हैं। वहीं नेपाल में पलियाकलां के एक सराफ व्यापारी की भी दुकान पर है। शक के आधार पर शनिवार की देर शाम को नोएडा एसटीएफ ने पलिया पहुंचकर सराफ व्यापारी के घर छापा मारा। 

विज्ञापन


बेंगलूरू के जेपीनगर थाना क्षेत्र के बिल्डर वेंकटेश के घर से सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले नेपाल के युवक ने अपने साथियों की मदद से दो किलो सोना, नकदी और बिल्डर की पिस्टल पर हाथ साफ कर दिया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पांच मार्च को बेंगलूरू पुलिस भी गौरीफंटा बार्डर पर पहुंची थी। आरोपियों ने कुछ दिन नोएडा में भी बिताए थे। 

आरोपियों के चोरी कर भागने की घटना की ही जांच के लिए नोएडा से एसटीएफ पलिया आई थी। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से मोहल्ला किसान द्वितीय स्थित एक सराफ व्यापारी के घर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक सराफ व्यापारी की नेपाल स्थित दुकान में चोरी का सोना बेचा गया है। हालांकि घर से कुछ बरामद नहीं हुआ। 
विज्ञापन


सराफ व्यापारी के परिजनों से पुलिस की कहासुनी भी हुई। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि नोएडा से एसटीएफ टीम आई थी। सराफ व्यापारी के यहां गई थी, लेकिन पूछताछ ही हुई है। बरामद कुछ नहीं हुआ है। फिलहाल बाकी की जांच एसटीएफ टीम खुद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें