फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन से पलिया में डेरा डाले है नोएडा पुलिस

Wed, 01 Oct 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। नोएडा से पुलिस की एक टीम ने यहां डेरा डाल रखा है। बताया जाता है कि बीते तीन दिनों से नोएडा कमिश्नरेट की टीम यहां पर आई है और लगातार शहर में जानकारी हासिल कर रही है। बुधवार को पलिया कोतवाली में नोएडा पुलिस के करीब सात लोग एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे थे।
विज्ञापन

सूत्रों की मुताबिक, मादक पदार्थ से जुड़े किसी मामले को लेकर नोएडा से टीम आई है और शहर के मोहल्ला इकरामनगर से एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। एक अन्य युवक की भी पुलिस तलाश कर रही है, जो अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
स्थानीय पुलिस को भी इस मामले की ठीक प्रकार से कोई जानकारी नहीं है। पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा से पुलिस तो आई है, लेकिन किस मामले में आई है, इसकी जानकारी अभी नहीं है। वह अपने तरीके से कार्य कर रही है और मामले के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। बाकी ठीक जानकारी होने के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें