फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नोडल अफसर ने धान क्रय केंद्रों पर किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
राजापुर मंडी में धान खरीद की जांच करतीं नोडल अधिकारी एवं खाद्य सचिव बी चंद्रकला।
विज्ञापन
किसानों से की बातचीत, भुगतान में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जनपद में सरकारी धान खरीद का जायजा लेने के लिए सोमवार को पंचायती राज विभाग की विशेष सचिव/अपर आयुक्त एवं निबंधक बैंकिंग (सहकारिता) बी चंद्रकला ने धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सरकारी धान खरीद के लिए नामित नोडल अफसर बी चंद्रकला के दौरे को लेकर सुबह से ही मंडी समिति राजापुर में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही थीं, जिससे मीडिया कर्मियों का जमावड़ा भी लगा रहा। दोपहर एक बजे के बाद खबर आई कि नोडल अफसर ने मंडी समिति के बजाय ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्णय लिया है, जिससे उनका काफिला फूलबेहड़ क्षेत्र में पहुंचा। सबसे पहले पीसीएफ के क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति गनेशपुर ढसरा का निरीक्षण किया। नोडल अफसर ने धान खरीद के अभिलेख चेक किए। कुल 98 किसानों से खरीद होना पाया गया, जबकि मौके पर एक किसान का धान तौला जा रहा था। यहीं पर आत्मनिर्भर भारत योजना से बनाए गए ग्रामीण गोदाम का निरीक्षण किया। नोडल अफसर ने किसानों को भुगतान किए जाने में देरी होने पर सवाल किया और क्रय एजेंसी के जिला प्रबंधकों को 72 घंटे में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीसीयू के क्रय केंद्र सहकारी संघ बसहा का निरीक्षण किया, जहां 51 किसानों से धान खरीद पाई गई। यहां भी किसानों को भुगतान की स्थिति धीमी मिली और सीएमआर की डिलीवरी कम मिली। इससे नोडल अफसर ने भुगतान में तेजी लाने और सीएमआर की डिलीवरी तेज करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पीसीएफ के क्रय केंद्र किसान सेवा सहकारी समिति बसहा और पीसीयू के क्रय केंद्र सहकारी संघ फूलबेहड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को परेशान न करने के निर्देश दिए। इस दौरान बसहा में स्कूल के बच्चों से भी नोडल अफसर मिली। इसके बाद वह जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पहुंची, जहां उन्होंने ऋण वसूली की समीक्षा की और बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान एडीएम संजय सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल, एआर कोऑपरेटिव प्रमोद शुक्ला, पीसीएफ के आरएम अंकुर कंचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें