लखीमपुर खीरी। एआरटीओ ने सोमवार को डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया। इस दौरान एक नकली रोडवेज बस को सीज कर अन्य पांच वाहनों सहित एक बाइक का चालान किया।
एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने बताया कि चेकिंग में रोडवेज के रंग की ही एक बस यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। प्रपत्रों की जांच में बस का अनुबंध खत्म हो चुका था। बावजूद इसके रंग का फायदा उठाकर अवैध रूप से बस संचालित की जा रही थी। इस पर बस को सीज कर मौजूद यात्रियों को रोडवेज बस से गंतव्य तक भिजवाया गया। इसके अलावा दो मैजिक सीज कर अन्य पांच वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि इन मैजिकों में 25-25 यात्री सवार थे और इनका फिटनेस भी नहीं था। इस पर दोनों को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा बाइक पर खाद की बोरी, दो दूध के बड़े बाल्टे और बोरी पर युवक को बैठा देखकर एआरटीओ ने बाइक का चलाना कर दुबारा पुनरावृत्ति होने पर सीज करने की चेतावनी दी है। संवाद