फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तार नहीं... मौत का जुगाड़ थी 440 वोल्ट की लाइन

विज्ञापन
हादसे में जली मोटर साइकिल-संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ/ममरी। 440 वोल्ट की लाइन टूटकर गिरने से भाई-बहन समेत तीन की मौत के पीछे ऊर्जा निगम की घोर लापरवाही सामने आई है। बिजली का ये तार कई जगह से टूटा था। इसे जैसे-तैसे जोड़कर काम चलाया जा रहा था। अगर इस तार को पहले ही सही करा लिया गया होता, तो सोमवार को तीन लोगों की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

हैदराबाद क्षेत्र में हेमपुर गांव के पास सीतापुर ब्रांच नहर की पटरी रोड पर शाम साढ़े चार बजे हुए हादसे ने सभी को झकझोरकर रख दिया है।440 वोल्ट का तार गिरने से पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी, बहादुरपुर गांव निवासी बबलू (21), बहन मंजू (28), और मंजू के बेटे अनमोल (4) की जान चली गई। घटनास्थल पर दो दो खंभो के बीच में करीब 300 मीटर की दूरी है। जो तार इंसुलेटर से उतरकर रोड पर गिरा है, वह कई जगह से टूटा हुआ था। इसे तार लपेटकर जोड़ा गया था। ऊर्जा निगम की इसी लापरवाह रवैये की वजह से यह हादसा हुआ है।
ऊर्जा निगम के अफसरों की लापरवाही हादसे के बाद भी जारी रही। जिला प्रशासन के अफसर ऊर्जा निगम के अफसरों को घटना की सूचना देते रहे, लेकिन किसी पर कोई असर नहीं हुआ। घटना के दो घंटे के बाद अधिशासी अभियंता राज नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों के इस रवैये से जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने अधिशासी अभियंता की फटकार लगाई। अधीक्षण अभियंता अशोक सुंदरम ने कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने से बचते रहे।
विज्ञापन


हादसे के बाद भी तारों में दौड़ता रहा करंट

भीषण हादसे के बाद भी हाईटेंशन लाइन के तारों में करंट दौड़ता रहा। पुलिस और फायर ब्रिगेड इंचार्ज सुरेंद्र सिंह शिंदे मौके पर पहुंचे। बाइक सुलग रही थी। आपूर्ति बंद कराने के बाद शवों और जली बाइक को मौके से हटाया गया।


दो जुलाई को थी बबलू की शादी, पल भर में जल गईं खुशियां
भाई और बहन के परिवार में मातम, जिसने भी घटना के बारे में सुना सहम गया
संवाद न्यूज एजेंसी

गोला गोकर्णनाथ/ममरी। हाईटेंशन लाइन के टूटे तार ने पल भर में दो परिवारों की खुशियां जला डालीं। मृतक बबलू की दो जुलाई को शादी थी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल था, लेकिन सोमवार शाम हुए हादसे के बाद घर में मातम है। इस दर्दनाक हादसे के बारे में जिसने भी सुना, वो सहम गया।
रोते-बिलखते बहादुरपुर सेहरा मऊ निवासी बबलू के पिता अमरीक ने बताया कि उनके 21 वर्षीय पुत्र बबलू की शादी को लेकर तैयारियां जोरों के साथ की जा रही थीं। रिश्तेदारी कहां-कहां थी, बबलू को नहीं पता था। लिहाजा वह मां बिंदिया के साथ शनिवार सुबह कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। रविवार को वह अपनी बहन मंजू के घर ललपुरवा नीमगांव पहुंचा। सोमवार दोपहर को बबलू, बहन मंजू, मां बिंदिया, भांजा अनमोल और भांजी खुशी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे की खबर के बाद बबलू के पिता की आंखों के आंसू थमते नहीं दिखाई दे रहे थे। घटना स्थान पर नीचे गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से रोड के दूसरी ओर खाई में खड़ी खरपतवार में भी आग लग गई।

डीएम ने बबलू के पिता को सांत्वना दी



हादसे की खबर मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सीओ अजेंद्र यादव, तहसीलदार सुखबीर सिंह, एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार सुखबीर सिंह आदि अधिकारी पहुंचे। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बबलू के पिता अमरीक को सांत्वना दी और हिम्मत बंधाई।

जो भी इस हादसे का जिम्मेदार है... होगी कार्रवाई : डीएम
हादसे की सूचना पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा घटनास्थल पहुंच गए थे। दोनों अफसरों ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। ऊर्जा निगम को दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
डीएम-एसपी सीधे जिला चिकित्सालय ओयल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से भर्ती महिला और बच्ची की कुशलक्षेम जानी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हैदराबाद थाना क्षेत्र में हृदय विदारक दुर्घटना हुई है। डीएम ने कहा कि तार टूटा नहीं, बल्कि पोल से नीचे गिरा है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए ऊर्जा निगम के अफसर करेंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी।

-
हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे के इंसुलेटर से तार उतर गया था, जिनमें करंट दौड़ रहा था। प्रथम दृष्ट्या प्रतीत हो रहा है कि बाइक तार में फंस गई, जिससे हादसा हुआ है। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। दो झुलस गए हैं। घटना की जांच होगी।

महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम

-

हादसा दर्दनाक है। गोला मोहम्मदी फीडर की हाईटेंशन लाइन के खंभे के इंसुलेटर से तार गिरने से हादसा हुआ है। यह लाइन मरम्मत कार्य के अंतर्गत है।
राज नारायण, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण उपखंड गोला

हादसे में जली मोटर साइकिल-संवाद

हादसे में जली मोटर साइकिल-संवाद

हादसे में जली मोटर साइकिल-संवाद

हादसे में जली मोटर साइकिल-संवाद

हादसे में जली मोटर साइकिल-संवाद

हादसे में जली मोटर साइकिल-संवाद

हादसे में जली मोटर साइकिल-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें