फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो वेंडिंग जोन में दुुकानदारों का कब्जा, ट्रैफिक पुलिस मौन

Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
vending - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पालिका ने घोषित कर रखा है नो वेंडिंग जोन
विज्ञापन

फिर भी लगते हैं दर्जनों फल और फास्ट फूड के ठेले
ओवरब्रिज के नीचे पालिका ने नो वेंडिंग जोन घोषित कर रखा है, लेकिन इसके बावजूद ब्रिज के नीचे खान पान के ठेले लगाने वालों ने कब्जा कर रखा है, जिससे अक्सर वहां पर जाम की नौबत बन रही है। इन सबके बावजूद पालिका प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ओवरब्रिज के नीचे लगने वाले अतिक्रमण को अनदेखा कर रहे हैं।
नगर पालिका प्रशासन ने सर्वे कराकर ओवरब्रिज के नीचे नो वेंडिंग जोन घोषित करने के साथ ही वहां पर नो वेंडिग जोन लिखवा भी रखा है, लेकिन इसके बावजूद ओवरब्रिज के नीचे लोगों ने कब्जा करके फल, फास्ट फूड, पान और चाट के ठेले, साइकिल और बाइक बनाने वालों ने कब्जा कर रखा है, जिससे वाहनों का निकलना तो दूर, लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इस दौरान उधर से निकलने वाले वाहनों के कारण ब्रिज के नीचे जाम की स्थिति बन जा रही है और लोगों को घंटो जाम में जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। पालिका के सहयोग से जल्द ही ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से काबिज दुुकान लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

- ओम प्रकाश रजक, टीएसआई

ओवरब्रिज के नीचे कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया और दुकानदारों का चालान भी हुआ, इसके बावजूद दुुकानदार फिर से वहां पर काबिज हो गए। अतिक्रमण हटवाने के बाद उस जगह पर दुबारा अतिक्रमण न हो इसकी जिम्मेदारी पुुलिस प्रशासन की है, उन्हें अतिक्रमण होने से रोकना चाहिए।
- अवनींद्र कुमार, ईओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें