फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सहकारी समिति पर यूरिया और एनपीके खाद नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। कस्बे की किसान सेवा सहकारी समिति पर यूरिया और एनपीके खाद उपलब्ध नहीं है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति से किसान मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

समिति पर छह जुलाई को 600 बोरी यूरिया खाद आई थी, जो बिक चुकी है। समिति से 1200 बोरी यूरिया के लिए पीसीएफ को चेक भेजा जा चुका है लेकिन अभी तक खाद समिति पर नहीं पहुंची है। 15 अप्रैल को 600 बोरी एनपीके खाद आई थी, जो 31 मई को खत्म हो गई। लगभग 45 दिन से एनपीके खाद उपलब्ध नहीं है। वहीं 29 मई को 600 बोरी डीएपी खाद आई थी। जिसमे से 411 बोरी डीएपी खाद समिति पर मौजूद है।
सचिव शिव विनोद सिंह ने बताया कि समिति पर यूरिया खाद की किल्लत है। खाद की डिमांड के लिए सात दिन पहले ही पीसीएफ को चेक भेज दिया गया था लेकिन अभी तक यूरिया खाद नहीं आई है। जल्द ही समिति पर यूरिया खाद उपलब्ध हो जाएगी। एनपीके की अभी मांग नहीं है, इसलिए स्टाक नही मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें