पलियाकलां। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का गठन गुप्त मतदान कराकर किया गया। इसमें शिशु भारती में 35, कन्या भारती में 32 छात्र संसद में 45 छात्र-छात्राओं ने चुनाव में प्रतिभाग किया।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में शिशु भारती में अंशुल राना को अध्यक्ष, अंशिका राना को उपाध्यक्ष, गुनगुन शुक्ला को मंत्री, अंकुल राठौर को उपमंत्री, अनुज राठौर को सेनापति व यज्ञ को उप सेनापति चुना गया। कन्या भारती में श्रद्धा सिंह को अध्यक्ष, इशिता कुशवाहा को उपाध्यक्ष, अनुराधा मिश्रा को मंत्री, तनु अस्थाना को उपमंत्री, हर्षिता को कोषाध्यक्ष व वैष्णवी को सेनापति चुना गया।
छात्र संसद में प्रतीक पांडेय को प्रधानमंत्री, शौर्य शुक्ला को उप प्रधानमंत्री, अनेक शाह को अनुशासन मंत्री, पृथ्वी गुप्ता को सह अनुशासन मंत्री व निखिल वर्मा को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। अन्य विभाग स्वच्छता, विद्युत, वंदना, खोया-पाया, शारीरिक, चिकित्सा, वाहन एवं परस्पर विभाग के प्रमुख सहायकों को भी चयन कर परिषदों का गठन किया गया।
चुनाव के दौरान प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह, शिशु भारती प्रमुख आचार्य सुनील कुमार शुक्ला, नैना सिंह, कन्या भारतीय प्रमुख बीटू, छात्र संसद प्रमुख सुनीत मिश्र समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।