फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चौथे दिन भी लापता सूरज का नहीं मिला सुराग

Fri, 21 Aug 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के सुूरज को तलाश करने में जुटी एनडीआरएफ की टीम। स्रोत : एनडीआरएफ
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा जंगल क्षेत्र में धरती का फूल खोदने गए युवकों में से नदी में लापता हुए मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी सूरज का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। एनडीआरएफ और वन विभाग की टीमें स्टीमर के सहारे लगातार नदी में उसकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सूरज सोमवार सुबह अपने साथी विनोद और साहीन के साथ ट्रेन से दुधवा जंगल क्षेत्र में धरती का फूल खोदने गया था। आरोप है कि इसी दौरान वन विभाग की टीम के खदेड़ने पर बचने के लिए तीनों ने नदी में छलांग लगा दी। नदी से विनोद और साहीन को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि सूरज गहरे पानी में लापता हो गया। हादसे में दोनों दोस्तों को सकुशल बरामद कर लिया गया लेकिन सूरज का पता नहीं चल सका। परिजनों ने सूरज की तलाश कराने की मांग की तो एनडीआरएफ की टीम तलाश करने में जुट गई। इस दौरान ड्रोन की भी मदद ली लेकिन नदी में लापता सूरज का पता नहीं लगाया जा सका। एसडीएम पुष्पक तोमर और सीओ जितेंद्र सिंह परिहार भी मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें