फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आठ दिन बाद भी नहीं मिला लापता कालीचरन का सुराग

Thu, 19 Feb 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के गांव जहान नगर निवासी कालीचरन यादव के लापता होने के आठ दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा नेता क्रांति कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों और परिजनों ने मैगलगंज कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की और कालीचरन का जल्द पता लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कालीचरन 12 फरवरी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई में तेजी लाने की मांग की।
कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया और दो दिन का समय मांगा। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें