फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच दिन से लापता चालक का सुराग नहीं, ई-रिक्शा मिला

Sat, 08 Aug 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भंसड़िया क्रॉसिंग से बरामद ई-रिक्शा। ​स्रोत परिजन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम सूरज सरायं निवासी ई-रिक्शा चालक विनीत कुमार पांच दिन से लापता हैं। पुलिस को उनका ई-रिक्शा भंसड़िया क्रॉसिंग के पास मिल गया, लेकिन विनीत का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। इससे नाराज परिजनों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसपी ने चालक की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

भाई पंकज कुमार ने बताया कि विनीत बेहजम और लखीमपुर के बीच ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। तीन अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह सवारी लेकर लखीमपुर आया था। शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने कॉल की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजन थाना फरधान और सदर कोतवाली के चक्कर लगाते रहे। इसी बीच पुलिस ने तीन अगस्त की रात भंसड़िया क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे खड़ा ई-रिक्शा बरामद कर लिया। परिजनों का आरोप है कि इसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई। बाद में जानकारी मिलने पर वे सदर कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने विनीत की गुमशुदगी दर्ज की।
पांच दिन बीतने के बाद भी विनीत का पता नहीं चलने से परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने उन्हें समझाया। बाद में एसपी ने तीन टीमें गठित कर जल्द ही उमेश को तलाश लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

-
गुमशुदगी फरधान में, अपहरण का केस सदर कोतवाली में
लखीमपुर खीरी। ई-रिक्शा चालक विनीत कुमार के लापता होने के मामले में फरधान और सदर कोतवाली में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और संदिग्ध लोगों से पूछताछ के जरिए उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, चार अगस्त को फरधान थाने में तहरीर के आधार पर विनीत की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। बाद में भंसड़िया क्रॉसिंग के पास ई-रिक्शा मिलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए सदर कोतवाली में तहरीर दी। इस पर कोतवाली पुलिस ने अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि विनीत की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीडीआर भी खंगाली जा रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

भंसड़िया क्रॉसिंग से बरामद ई-रिक्शा। स्रोत परिजन

भंसड़िया क्रॉसिंग से बरामद ई-रिक्शा। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें