फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टोंटी नहीं, बह रहा पानी... टंकियों से बर्बाद हो रहा पेयजल

Sun, 22 Mar 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गांव में लगी टंकी से गिरत पानी। स्रोत :  ग्रामीण
विज्ञापन
संसारपुर। बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत काकोरी में पेयजल टंकियों को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। टंकियों में टोंटी न होने से शुद्ध पेयजल नालियों और खेतों में बहकर बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

झाउपुर मोड़ पर स्थापित पानी की टंकी से बिना टोंटी के पानी लगातार सड़क किनारे बहते हुए खेतों में पहुंच रहा है। यही स्थिति ग्राम काकोरी में भी है, जहां सार्वजनिक स्थानों पर लगी टंकियों से पानी बिना उपयोग के बहता रहता है।
प्रधान प्रतिनिधि सुखविंदर सिंह सोनू ने बताया कि समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि जल निगम का कार्य पंचायत के माध्यम से कराया गया, लेकिन उसकी धनराशि अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैला रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही से पानी की बर्बादी हो रही है। उन्होंने टंकियों में टोंटी लगवाकर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत अधिकारी विजेंद्र अवस्थी ने बताया कि पाइपलाइन जल निगम द्वारा डाली जा रही हैं और अभी इन्हें पंचायत को हैंडओवर नहीं किया गया है। मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें