फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गर्मी से राहत नहीं, कल से बारिश की संभावना

विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी से बचाव करता युवक। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रविवार को धूप ने अपने तेवर हल्के रखे, साथ ही हल्की बदली भी छाई रही। बावजूद इसके गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार से आंधी-बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने रविवार को जिले में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई थी। रविवार को अधिकतम तापमान डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिनों की अपेक्षा अधिकतम पारा एक डिग्री नीचे पायदान पर खिसका। पूरा दिन धूप में कमी रही और आसमान में हल्की बदली छाई रही। बावजूद इसके गर्मी से लोगों को कुछ राहत नहीं मिली। शाम को मौसम में हल्की राहत रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। मंगलवार से तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें आंधी के साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। बारिश होने से तापमान में कमी होने से लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें