फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परीक्षा से पहले ठिकाना नहीं, प्लेटफार्म पर सोए अभ्यर्थी

Mon, 27 Apr 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बीती रात लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर रात बिताते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में चल रही तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचने से शहर की व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया है। परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से प्रवेश शुरू होने के कारण अधिकांश अभ्यर्थी एक दिन पहले ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

भीड़ और सीमित संसाधनों के चलते होटल और धर्मशालाएं पूरी तरह भर चुकी हैं। ठहरने की जगह न मिलने पर सैकड़ों अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन का सहारा लेना पड़ा। बीती रात स्टेशन के प्लेटफार्म, परिसर और बाहर पार्क तक युवक-युवतियां सोते नजर आए, जबकि कई अभ्यर्थियों ने बैठकर ही रात बिताई।
अभ्यर्थियों का कहना है कि समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए उन्हें पहले आना पड़ता है, लेकिन ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद नौकरी की उम्मीद में वे कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें