फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहीं मिला फॉल्ट, पोस्टमार्टम हाउस में बंद पड़े डीप फ्रीजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर बीते कई दिनों से बिजली की समस्या है। कर्मचारी फॉल्ट ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें मिल नहीं रहा है। इससे छह डीप फ्रीजर बंद पड़े हैं। शवों को सुरक्षित रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बीते मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। इसके पीछे बिजली खराब होने की बात कही जा रही थी। विभागीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी देते हुए लाइन दुरुस्त कराने की बात कही, इसके बाद बिजली महकमे के कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। काफी देर तक फॉल्ट तलाशने के बाद बिजली कर्मचारियों ने मेनलाइन से लेकर मीटर तक की लाइन को दुरुस्त बताया।
विज्ञापन

इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस के अंदर की खराबी को ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी फॉल्ट नहीं मिला। लिहाजा काम चलाऊ व्यवस्था बनाकर वह भी चलते बने। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने बताया कि एकाध कमरों में ही आपूर्ति हो रही है।
शवों को रखने के लिए लगाए गए डीप फ्रीजर भी बंद पड़े हैं। एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि फ्रीजर करीब छह दिनों से बंद पड़े हैं। अधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


-
मंगलवार को लाइन खराब होने की सूचना मिली थी। लाइन दुरुस्त कराई गई है। अगर डीप फ्रीजर तक लाइट नहीं पहुंच रही है तो फिर से कर्मचारी को भेजकर तत्काल सही कराया जाएगा।

डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें