शहर में पलिया बस अड्डे के समीप एक दुकान पर पान मसाला के साथ बिक रही तंबाकू संवाद
लखीमपुर खीरी। तंबाकू उत्पादों के सेवन से बढ़ रही बीमारियों की रोकथाम और हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन को लेकर जारी आदेश से दुकानदार और जिम्मेदार बेपरवाह हैं। शहर में बस अड्डे के पास, विलोबी हाल, मंडी के समीप और अन्य स्थानों की दुकानों पर पान मसाला और तंबाकू एक साथ बिकती नजर आई।
एक जून से एक ही दुकान पर पान मसाला और तंबाकू बेचने पर लगाया गया है। लेकिन, दुकानदार ये प्रतिबंध नहीं मान रहे हैं। रेलवे स्टेशन के समीप की दुकानों पर पान मसाला और तंबाकू के पाउच एक साथ बेचे जा रहे थे। खरीदारों को दोनों एक साथ दिए जा रहे थे। दोपहर के समय भीरा-पलिया और निघासन बस अड्डे के समीप भी यही नजारा दिखा। पान और पान मसाला की दुकान पर खरीदार तंबाकू के पाउच भी खरीद थे।
कुछ दुकानदारों ने पूछने पर बताया कि उन्हें इस प्रतिबंध के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। विलोबी हाल, बस अड्डे के पास, राजापुर मंडी के समीप और अन्य स्थानों की पान मसाला दुकानों पर भी तंबाकू के पाउच टंगे दिखे।