फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गणना प्रपत्र के साथ कोई भी दस्तावेज देने की जरूरत नहीं

Tue, 25 Nov 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मतदाताओं की दुविधा दूर करने को लेकर एसडीएम और तहसीलदार ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। आश्वस्त किया कि मतदाताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील में एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि गणना प्रपत्र भरते समय सिर्फ एक फोटो चस्पा करना है और पहले दाहिने कलम में आवश्यक प्रविष्टियां भरकर बिना किसी अन्य दस्तावेज के फॉर्म जमा कर देना है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वितरित किए गए गणना प्रपत्र पर पहले से ही निर्वाचन का नाम, पता, क्रम संख्या, भाग संख्या, विधानसभा, संसदीय निर्वाचन का नाम, राज्य का नाम और एक फोटो दर्ज है।
सबसे पहले वर्तमान फोटो चिपकाना है। इसके बाद पहले कॉलम में जन्मतिथि, आधार संख्या भरनी है, आधार की जानकारी भी वैकल्पिक है। फिर मोबाइल नंबर, पिता और अभिभावक का नाम दर्ज करना है और फार्म पर हस्ताक्षर या अंगूठा लगाकर बीएलओ को दे देना है।
विज्ञापन

तहसीलदार भीमचंद ने बताया कि यह गणना प्रपत्र भरकर निर्वाचन आयोग की सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया है। दूसरे कॉलम में वर्ष 2003 का ब्यौरा देना है। अगर 2003 की सूची में नाम न हो तो इसे खाली छोड़ दें। अगले तीसरे कॉलम में अपने किसी संबंधी का विवरण वर्ष 2003 के अनुसार दर्ज कर दें। अगर इस सूची में भी उनका नाम न हो तो इस कॉलम को भी खाली छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें