लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कमलापुरी निवासी एक वृद्धा का नौ दिनों के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। 25 मई की रात करीब एक डेढ़ बजे कमलापुर निवासी रामकिशोरी देवी (62) अपने घर से अचानक लपता हो गईं। सुबह परिजनों काे जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास उनकी तलाश की, लेकिन उनका अता-पता नहीं चल सका। उनके पुत्र रामजीवन का कहना था कि घटना के दूसरे दिन पुलिस को तहरीर देकर माता की तलाश करने की मांग की गई थी। पुलिस ने सूचना दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वृद्धा को कुछ लोगों ने ओयल के आसपास देखा है। संवाद