फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच दिन बाद भी नहीं लगा लापता युवक का सुराग

Wed, 27 Aug 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
युवक अनूप। फाइल फोटो
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर में अपनी भैंस को ढूंढने निकला अनूप कुमार (18) रहस्यमय ढंग से शनिवार को लापता हो गया था। उनके पिता रामसहाय की तहरीर पर पुलिस ने उसी दिन गुमशुदगी दर्ज की थी, लेकिन पांचवें दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। बुधवार सुबह ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर आसपास के खेतों, झाड़ियों व ताल-तलैया में उसकी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण बताते हैं कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। सीओ मितौली जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि लापता युवक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें