फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हनुमान गढ़ी मंदिर का होगा कायाकल्प

Wed, 27 Aug 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
वंदन योजना के तहत कस्बे के हनुमान गढ़ी मंदिर का कायाकल्प शुरू। संवाद
विज्ञापन
निघासन। हनुमान गढ़ी मंदिर जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। वंदन योजना के तहत मंदिर परिसर को कायाकल्प के लिए चुना गया है। करीब दो करोड़ चार लाख रुपये की लागत से इसका सुंदरीकरण किया जाएगा। नगर पंचायत के चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य ने बताया कि मंदिर परिसर में रंगीन टिन शेड डालने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद बारिश के वक्त जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। योजना के तहत पूरे परिसर में इंटरलॉकिंग, बैठने की व्यवस्था, सत्संग भवन, रंग-बिरंगी लाइटें, वाटर कूलर, सीसी मार्ग, चहारदीवारी और मुख्य द्वार का सुंदरीकरण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें