फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकलमुक्त परीक्षा कराने के लिए अधिकारी जुटे

Sun, 15 Feb 2015 05:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। नकलमुक्त परीक्षाएं कराना प्रशासन के लिए चुनौती है। हालांकि प्रशासन ने परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेेट के अलावा काफी संख्या में कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष परीक्षा में हाईस्कूल के 51,057 तथा इंटर के 40,683 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले में 139 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें नौ परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। सभी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन ने नकलमुक्त परीक्षाएं कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक सचल दस्तों का गठन किया है। परीक्षा केंद्रों पर अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न पाएं, इसके लिए सभी कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र बने हैं। केंद्र प्रभारियों को इस बात की सख्त हिदायत दी गई है कि बिना पहचान पत्र के कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्र के अंदर न जाने पाए। कुल 4088 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं इसके अलावा 2000 बाह्य कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। तथा परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि वे हर हाल में नकलमुक्त  परीक्षाएं कराएं।
कंट्रोल रूम बनाया गया
परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सुबह और शाम की पाली के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं। यदि किसी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की दिक्कत है तो वे 05872277103 पर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन

मिश्रित होगी बैठने की व्यवस्था
इस बार परीक्षा केंद्रों पर छात्र और छात्राओं के बैठने की व्यवस्था मिश्रित होगी। बालिकाओं को स्व परीक्षा केंद्र का लाभ तो मिलेगा लेकिन उसमें केवल बालिकाएं ही नहीं बैठेंगी, नकल न हो पाए इसके लिए दूसरे केंद्र से आने वाले छात्र भी उस केंद्र में बैठाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया सभी केंद्र प्रभारियों को इस आशय के निर्देश दिए गए हैं। जो भी इसमें  लापरवाही करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
तहसील मुख्यालय पर जमा होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
पहले की तरह केंद्र्र व्यवस्थापकों को इस बार उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अब तहसील मुख्यालय पर ही उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें