मोहम्मदी। साहित्यिक संस्था प्रज्ञालोक सृजन संस्थान के पूर्व अध्यक्ष कवि श्रीकान्त निश्छल की जयंती पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
प्रतापगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कैलाश नाथ मिश्र के खंड काव्य ''मंथरा एक मंथन'' को इस वर्ष के निश्छल प्रज्ञा सम्मान के लिए चयनित किया गया। चयनित रचनाकार को सम्मान पत्र और 2100 रुपये की धनराशि प्रदान की गई।
गोला के कवि आचार्य नंदीलाल निराश, बालकवि अक्षत अरविंद, इक़बाल अकरम वारसी, शाहजहांपुर के साहित्यकार कमल मानव, चंद्रशेखर दीक्षित एवं सुशील विचित्र कवियों को पालिकाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने शाल ओढ़ाकर सम्मानपत्र और निश्छल की कृति ''निश्छल निर्झर'' प्रदान की। संचालन आकाश त्रिपाठी ने किया। संवाद