फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मालवाहक वाहनों से ढो रहे सवारी, अनजान बने अधिकारी

विज्ञापन
मालवाहक वाहन पर बैठाली जा रही सवारियां
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने पर प्रतिबंध है। निजी वाहनों के कामर्शियल उपयोग पर भी रोक है लेकिन, जिले में यह दूर-दर तक यह नियम नजर नहीं आता।
विज्ञापन

शहर और कस्बों में निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है लेकिन चौकी पुलिस, यातायात और परिवहन विभाग के अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ती। जबकि सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग का खेल सुबह से देर रात तक चलता है। शाम के समय यह वाहन आधे चौराहे पर कब्जा जमा लेते हैं। सामान भरकर जा रहे वाहन भी सवारियों को बिठाते हैं। सोमवार की रात करीब नौ बजे एलआरपी चौराहे पर कई मालवाहक वाहन सवारियों को बिठा रहे थे। एक पिकअप में करीब 20 सवारियों को बिठाया गया।

आवागमन में बाधा बनते हैं यह वाहन
आधी सड़क पर खड़े यह वाहन सीतापुर व लखनऊ की ओर जाने वाले अन्य वाहनों के आवागमन में बाधा बनते हैं। दोपहिया और पैदल राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दिन के समय जाम की स्थिति भी बनती है। गोला रोड पर भी सवारी वाहन सड़क पर ही खड़े दिखते हैं। चौकी और यातायात पुलिस वाहनों की अवैध पार्किंग से अन्जान है।
विज्ञापन

निजी वाहनों के कामर्शियल उपयोग से कर रहे कमाई
एलआरपी चौराहे कई निजी वाहन सीतापुर और लखनऊ की सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाकर कमाई कर रहे हैं। निजी वाहनों के कामर्शियल उपयोग से विभाग को नुकसान हो रहा है। जबकि इस संबंध में परिवहन आयुक्त ने कुछ माह पहले एआरटीओ को पत्र भी जारी किया था। सर्वे कराकर वाहनों के कामर्शियल उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया था।

मालवाहक वाहनों से सवारी नहीं ले जा सकते। निजी वाहनों के कामर्शियल उपयोग पर भी रोक है। इसकी लगातार जांच की जा रही है। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- आलोक कुमार, एआरटीओ प्रशासन

एलआरपी चौराहे पर दोनों तरफ सौ मीटर दूरी तक चौराहे की सड़कों को खाली कराया जाएगा। जो भी वाहन इस परिधि में मिलेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
- चिरंजीव मोहन, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें