फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्लीपर बस सहित नौ वाहन सीज, 30 के चालान

Sun, 01 Mar 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
स्पीलर बस के ​खिलाफ कार्रवाई करते हुए एआरटीओ। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली पर घर वापसी कर रहे यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बीच निजी बसों की मनमानी पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। ओवरलोडिंग और अवैध संचालन की खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को एआरटीओ ने जिले के विभिन्न मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान स्लीपर बस सहित नौ वाहनों को सीज किया गया और 30 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि त्योहार के चलते यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां ढोने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में विशेष अभियान चलाकर स्लीपर और निजी बसों की जांच की गई। जांच के दौरान एक बस अवैध रूप से संचालित मिली, जिसके पास वैध परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं था। उक्त बस को खमरिया थाने में सीज कर खड़ा कराया गया।

उन्होंने बताया कि कुल नौ वाहनों को सीज किया गया, जिनमें स्लीपर बसें भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 30 वाहनों के चालान किए गए। कई बसों में ओवरलोडिंग पाई गई। हालांकि जांच में अधिक किराया वसूली की पुष्टि नहीं हो सकी। अब तक किसी यात्री ने लिखित शिकायत भी नहीं दी है।
विज्ञापन


एआरटीओ ने बस संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी दशा में पासिंग से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं। ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिक किराया लेने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

उधर, मैगलगंज क्षेत्र में प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने भी अभियान चलाकर एक अवैध रूप से संचालित बस को सीज किया और कई अन्य वाहनों के चालान किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली तक चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

स्पीलर बस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एआरटीओ। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें