धनगढ़ी/नेपाल। नेपाल के कैलाली व कंचनपुर जिले में नेपाल पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो भारतीय युवकों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
कैलाली पुलिस की तरफ से बताया गया कि भारतीय क्षेत्रों से लाई गई भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की है। इसमें लमकी चूहा नगर पालिका के सोहनपुर गांव से बाइक से आ रहे तिकुनियां लखीमपुर के निवासी कुलदीप सिंह व गुवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। 10 ग्राम 280 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गौरीफंटा की ओर से आ रहे मुकेश कुंवर को त्रिनगर भंसार बैरियर के पास से 710 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। धनगढ़ी के वार्ड सात में थारू छात्रावास के पास से रंजीत चौधरी को दो ग्राम 30 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।
गोदावरी के गेटा गांव से हरि कुमार खोना को एक ग्राम 30 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। टीकापुर नगर पालिका के वार्ड एक से ललित सिंह बिक को 500 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, बेलडांडी के राजू व अमित को चार ग्राम 320 ग्राम व संतोष तिरूवा को 180 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। सभी को जिला पुलिस कार्यालय लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।