फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र को भी नहीं मिले संचालक

विज्ञापन
फिटनेस के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंची स्कूूली बस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वाहनों की फिटनेस के लिए ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र(स्वचालित परीक्षण स्टेशन) की योजना भी जिले में परवान नहीं चढ़ सकी। विभाग को एक भी आवेदक नहीं मिला। फिलहाल परिवहन कार्यालय में वाहन को देखकर ही फिटनेस की रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव परिवहन ने अगस्त में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए स्वचालित परीक्षण स्टेशन की स्थापना के संबंध में निर्देश जारी किए थे। आवेदकों से सेंटर संचालन के संबंध में आवेदन मांगे गए थे। लेकिन, जिले में ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र संचालन के लिए एक भी आवेदन नहीं मिला, जबकि जिले में 26 हजार से अधिक कामर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। 800 स्कूली वाहन भी शामिल हैं। इनमें 100 से अधिक स्कूली वाहन अनफिट हैं।गन्ना ढुलाई में लगने वाले वाहनों की फिटनेस भी होनी है।

यह हैं फिटनेस केंद्र के मानक
संभागीय निरीक्षक पंकज ने बताया कि ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र के लिए दो एकड़ जमीन होनी चाहिए। जमीन नेशनल हाइवे, राज्य हाइवे या प्रमुख जिला मार्ग पर हो। भूमि के ऊपर से हाईटेंशन लाइन न हो। आवेदन के समय आवेदक को भूमि के स्वामित्व का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। फिटनेस केंद्र में वाहनों के प्रवेश और निकास का अलग-अलग रास्ता हो। परीक्षण केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाएगी और रिकार्डिंग एक माह तक सुरक्षित रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें