धनगढ़ी। धनगढ़ी उप महानगर पालिका समेत कैलाली जिले में अलग-अलग स्थानों से नेपाल पुलिस ने नौ नेपालियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
कैलाली के एसपी पदम बहादुर बिष्ट ने बताया कि भटेनी माल के पास से महेश भट्ट को पकड़ा गया है और उसके पास से दो ग्राम 470 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। यातायात कार्यालय के पास से गोपाल रामजालि मगन को 590 मिलीग्राम, मनीष को एक ग्राम 840 मिलीग्राम, सुरेश चौधरी को एक ग्राम 590 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वार्ड 12 पट्टी घाट के राजेश राना व रामगोपाल राना को एक ग्राम 340 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है। जानकी गांव खैरीफाटा निवासी सचिन रावल को तीन ग्राम 980 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। लमकी चूहा नगर पालिका निवासी सूरज गिरि को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक ग्राम 450 मिलीग्राम ब्राउन शुगर मिली।
धनगढ़ी वार्ड चार निवासी रवि बुढ़ा के पास से भी एक ग्राम 30 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। सभी को जिला पुलिस कार्यालय लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ज्यादातर लोगों ने भारत से ब्राउन शुगर लाने की बात भी स्वीकार की है।