फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अलग-अलग जगहों से नौ नेपाली ब्राउन शुगर समेत गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी व कंचनपुर जिलों से नेपाल पुलिस ने अलग-अलग जगहों से नौ नेपाली युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय पर लाकर सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कैलाली के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि कैलाली में तीन और कंचनपुर जिले में छह लोगों के साथ कुल नौ लोगों को पकड़ा गया है। इसमें कैलाली की गोदावरी नगर पालिका के गेटा स्थित बिस्कुट फैक्ट्री के पास से अनिल को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई। घोड़ाघोड़ी नगर पालिका के वार्ड छह से भीम बहादुर दमई व तपेंद्र बहादुर के पास से तीन ग्राम और उसके घर से पांच ग्राम 250 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। कंचनपुर जिले में बिलौरी वार्ड दस सड़क घाट के पास चेकिंग के दौरान रामजन्म व उमेश निवासी गोदावरी के पास से चार ग्राम 540 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।
बैलोरी वार्ड आठ खैराना गांव के पास से सावित्री को चार ग्राम 520 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है। अरविंद रोकाया, सुमित सांउद और कटायत के पास से भी दो ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें