फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जादुई मोरपंख से बीमारी ठीक करने का देते थे झांसा, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन थाना क्षेत्र में जादुई मोरपंख से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर ठगी करने वाले नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से दो तमंचे-कारतूस और चार छुरे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एएसपी नेपाल सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को निघासन थाने में उत्तराखंड की एक महिला से जादुई मोरपंख के जरिये बीमारी ठीक करने के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। महिला ने मोबाइल और दस्तावेज छीनने की शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था।
तीनों पुलिस टीमों की जांच में नौ आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने दबिश के जरिए एनुल निवासी रायपुर थाना निघासन, रोहित निवासी सोठियाना थाना निघासन, जाहिद निवासी लखहा थाना निघासन, नीरज यादव निवासी ग्राम सहतापुर थाना लंभुआ जनपद सुलतानपुर, शफीक निवासी सोठियाना थाना निघासन, मोहम्मद इसरार निवासी सोठियाना थाना निघासन, आसिफ अली निवासी सोठियाना थाना निघासन, सलमान व उजेर निवासी सोठियाना थाना निघासन को लखहा में गिरफ्तार कर लिया। इसमें उजेर, इसरार व शफीक के खिलाफ थाना निघासन में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से एक मोरपंख, तीन नशे की सिरप, एक गिलास, चावल की शीशी, तीन सिरिंज, स्प्रे मिर्च, एक एयरगन, दो तमंचे-कारतूस, चार छुरे, 23 फोन और 40 हजार रुपया बरामद हुए। पुलिस ने दो बाइक, एक स्कूटी व एक कार को सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें