फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: शहर में रैन बसेरा तैयार... रात में रुकना है तो जरूर साथ लाएं आधार

Sun, 10 Dec 2023 03:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मुसाफिरों के लिए नगर पालिका ने ओवरब्रिज के नीचे 35 बेड का रैन बसेरा बनाया है। यहां पर रात में रुकने वाले लोगों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा, तभी इंट्री मिलेगी। 
विज्ञापन
ओवरब्रिज के नीचे बना रैन बसेरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में सर्दी की शुरुआत होते ही मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मुसाफिरों के लिए नगर पालिका ने ओवरब्रिज के नीचे 35 बेड का रैन बसेरा बनाया है। यहां पर रात में रुकने वाले लोगों को बिना आधार कार्ड के इंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि के चलते सीसीटीवी और तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


रैनबसेरे में गद्दे के साथ-साथ ठंड से बचने के लिए रजाइयों का भी इंतजाम किया गया है। तीन से चार लोग रैन बसेरे में आकर रात गुजार रहे हैं। तैनात कर्मचारी ने बताया कि जैसे जैसे ठंडी बढ़ने लगेगी, वैसे वैसे मुसाफिरों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। यहां पर सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगाए गए हैं जो 24 घंटे चलते हैं। इसके अलावा सामान आदि की सुरक्षा के लिए नगर पालिका की तरफ से तीन कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए आधार कार्ड जरूरी किया गया है। वरना कई लोग बेवजह आकर रुक जाते हैं इससे जरूरतमंदों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। जल्द ही रोडवेज पर भी रैन बसेरा बनवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें