फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निघासन सीएचसी को मिली एएलएस एंबुलेंस

Sat, 27 Jun 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निघासन सीएचसी को मिली एंबुलेंस।स्रोत: विभाग
विज्ञापन
रमियाबेहड़। जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन को एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि एंबुलेंस में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) सतीश कुमार और चालक पवन कुमार की तैनाती की गई है। अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से लैस यह एंबुलेंस गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने बताया कि पहले मरीज के रूप में सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित 35 वर्षीय रवि को एंबुलेंस से तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे क्षेत्र के गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें