फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया के जसनगर पहुंच एनआईए ने गुरनाम सिंह के घर की छापेमारी

विज्ञापन
गुरनाम सिंह का घर
विज्ञापन
तिकुनिया (लखीमपुर खीरी)। देशभर में कार्रवाई के बीच एनआईए की एक टीम जसनगर में सरदार गुरनाम सिंह के घर भी पहुंची। करीब छह घंटे पूछताछ के बाद टीम पैन कार्ड, आधार, बैंक पासबुक, मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई है। फिलीपींस में रह रहे गुरनाम सिंह के दो बेटों और बैंक खाते में आए 50 हजार रुपये के बारे में भी एनआईए ने जानकारी ली। 
विज्ञापन

चंडीगढ़ और दिल्ली से आए एनआईए के चार-पांच अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे गुरनाम के घर पहुंचकर सामान खंगाला। 65 वर्षीय गुरनाम के मुताबिक, उनके बेटे अमनदीप सिंह और निर्वर सिंह फिलीपींस में काम करते हैं। बेटों ने ही जनवरी में 50 हजार रुपये भेजे थे। 
टीम ने गुरनाम से शस्त्र के बारे में भी पूछा। गुरनाम ने असलहा होने से इन्कार कर दिया। लंबी पूछताछ के बाद टीम दस्तावेज लेकर रवाना हो गई। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि एनआईए ने पुलिस से सहयोग मांगा था, इस पर टीम के साथ पुलिसकर्मी भेज दिए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें