फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने ठप किया काम

Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे संविदाकर्मी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। संघ ने मांगें पूरी न होने पर 12 अक्तूबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, संरक्षक संजय राय और सीएमओ कार्यालय कार्यकारिणी अध्यक्ष लाला सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कहा कि कोविड काल और विभिन्न अभियानों में जान जोखिम में डालकर सेवाएं देने के बावजूद उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है।
कर्मचारियों ने संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता (डीए), ईपीएफ और एचआरए समेत अन्य मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

संघ ने कहा कि सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 12 अक्तूबर को लखनऊ के ईको गार्डन पहुंचकर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे। इस दौरान डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. पूनम, डॉ. अक्षत अग्रवाल, विजय वर्मा, सचिन गुप्ता, अमित खरे, रवि श्रीवास्तव, देवनंदन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में एनएचएम पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें