लखीमपुर। तिकुनिया हिंसा कांड की सुनवाई के दौरान सोमवार को अभियोजन की ओर से बयान के लिए समय की मांग की गई। इस पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर की तिथि तय की गई है।
अभियोजन पक्ष की ओर से सोमवार को गवाह राम सिंह की पत्नी की तबियत खराब होने की बात कहते हुए समय देने की मांग की गई। इस पर एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह ने सुनवाई आगे बढ़ाते हुए 15 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
गवाह पर टिप्पणी की शिकायत : शुक्रवार को कथित रूप से कचहरी में हुई कहासुनी का मामला गहराने लगा है। गवाह के हाथ पर बने टैटू को लेकर टिप्पणी के बाद बात बढ़ गई थी, मगर बाद में स्थितियों को शांत कराया गया था।
सोमवार को सिखों की ओर से प्रतिनिधि मंडल ने एसपी दफ्तर पहुंचकर एक वरिष्ठ अधिवक्ता के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और एएसपी से मिलकर शिकायत पत्र दिया है।