फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हल्की बरसात में ही ढह गया नवनिर्मित नाला

विज्ञापन
बीर अब्दुल हमीद नगर में टूटा नाला।संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। नगर पंचायत के वीर अब्दुल हमीद मोहल्ले में लाखों की लागत से बना नवनिर्मित नाला बृहस्पतिवार को हल्की बारिश भी नहीं झेल पाया और ढह गया। नवनिर्मित नाला ढहने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

धौरहरा नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा हो रहा है। एक माह पूर्व वीर अब्दुल हमीद मोहल्ले में लाखों की लागत से बना नाला हल्की बारिश में ही मिट्टी की तरह बिखर गया। नगर की सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं। वहीं कस्बे में कोतवाली के पास बनी डिवाइडर सड़क एक साल में ही टूट कर बिखर गई। नगर पंचायत के मोहल्लों में पेयजल के लिए सड़कों को खोदकर पाइपलाइन डाली गई, लेकिन रास्तों का निर्माण नहीं कराया गया। इसके बावजूद जिम्मेदार अनजान बने हैं। ईओ नगर पंचायत गौरव सिंह ने बताया कि नाला और डिवाइडर निर्माण में क्या कमी रही। इसकी जांच कराने के बाद ही संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें