फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में युवाओं पर रही नजर, नेपाल सीमा पर बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन
शहर में गश्त करती पुलिस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नए साल के जश्न में कोई खलल न पड़े इसके लिए गुरुवार की रात पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। नए साल के पहले दिन शुक्रवार को पिकनिक स्पॉट पुलिस की कड़ी निगहबानी में रहेंगे। ट्रिपल राइडिंग की या फिर नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए तो पुलिस हवालात की सैर करा सकती है। उधर नेपाल सीमा पर भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात नए साल के जश्न को लेकर पुलिस अफसर काफी सतर्क रहे। रात 12 बजने से दो घंटे पूर्व से ही पुलिस हरकत में आ गई। जश्न के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन कराने और कोई अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर एसपी विजय ढुल, एएसपी अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा भारी फोर्स के साथ सड़कों पर घूमते रहे। शहर के प्रमुख सदर चौराहा, सौजन्या चौराहा, गुरुगोविंद सिंह चौक, मेला मैदान चौराहा और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि नए साल के पहले दिन शुक्रवार को पार्कों, होटलों में पार्टी कर जश्न मनाते हैं। खासतौर पर युवा नशे में ट्रिपल राइडिंग करते हैं। कई युवा तो स्टंट करने से भी बाज नहीं आते। ऐसे में हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है। इन युवाओं पर पुलिस सुबह से ही नजर रखेगी। यदि ट्रिपल राइडिंग, स्टंट और शराब पीकर बाइक या कार चलाता हुआ कोई मिलता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि बिना डीएम की अनुमति के कोई भी सामूहिक आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।
यहां रखेगी पुलिस नजर
नववर्ष के आगमन पर लोग जमकर जश्न मनाते हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व में भी जश्न मनाने के लिए सैलानियों की भीड़ रहती है। इसके अलावा शारदानगर, थाना निघासन के सुहेली बैराज समेत कई स्पॉटों और पार्कों में भी लोग जमकर जश्न मनाते हैं। ऐसे में यहां पुलिस नजर रखेगी।
विज्ञापन

नेपाल बार्डर पर पुलिस अलर्ट, चेकिंग
नए वर्ष की पूर्व संध्या से ही नेपाल बार्डर पर पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने सीमा के रास्तों पर नाकेबंदी की और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। उनमें सवार लोगों और कारों की सघन तलाशी ली। पैदल आने-जाने वाले संदिग्धों को भी रोका और पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया। एसपी विजय ढुल ने बताया कि सीमा पर पुलिस विशेष चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें