फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: दुलही गोलीकांड में नया मोड़, इदरीश की पत्नी बोली- पति ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई

Sun, 20 Sep 2026 05:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले के दुलही गांव में हुए गोलीकांड में नया मोड़ आ गया है। मृतक इदरीश की पत्नी ने पति की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतक इदरीश की पत्नी शायरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र के दुलही गांव में युवती को साथ ले जाने के विवाद के बाद हुई फायरिंग और इदरीश की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब मृतक की पत्नी शायरा ने पति की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उसने पांच लोगों पर पति की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


शायरा के मुताबिक, उसके पति ने उसे तलाक नहीं दिया था। उसका आरोप है कि युवती को साथ ले जाने के बाद युवती के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे भी धमकाया। आरोप है कि युवती के भाइयों ने कहा था कि उनकी बहन को साथ ले जाने वाले की पत्नी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। इससे डरकर वह अपने 10 वर्षीय बच्चे को लेकर मायके सिंगाही चली गई थी।

पांच लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
शायरा ने आरोप लगाया कि इदरीश ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि अखिलेश, राहुल, पुत्तन, संदीप और टिंकू ने मिलकर उसकी हत्या की। उसका दावा है कि इदरीश को गोली राहुल ने मारी थी। उसने अखिलेश पर हत्या की साजिश में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शायरा का कहना है कि युवती के घर से जाने के बाद पुलिस लगातार उसके घर पर दबिश दे रही थी। इससे परिवार परेशान था। उसने पुलिस से शिकायत किए जाने की बात भी कही है।

पुलिस साक्ष्यों के आधार पर करेगी कार्रवाई
घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस युवती के बयान दर्ज करने के साथ उसका मेडिकल करा चुकी है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें