लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत होने वाले कार्यों के चलते बिजली विभाग ने कटौती का नया रोस्टर जारी कर दिया है।
12 से 15 अप्रैल तक रोजाना सात घंटे बिजली कटौती रहेगी है। रोस्टरवार मोहल्लों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। विभागीय अफसरों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते पेयजल व्यवस्था कर लें, ताकि इस दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कतें न आएं।
यह है विभाग का रोस्टर
12 अप्रैल को नई-बस्ती, मीरपुर, देउवापुर रोड, भुइफुरवानाथ, रौजा टोला, हर्ष राही ढाबा के पास, अजय मोटर्स के पास।
13 अप्रैल को कोयले वाली गली सुभाष नगर, पटेल नगर, बस स्टेशन, भुईफुरवानाथ, नियर रघुनाथ हास्पिटल, काशी नगर, रत्तासंराय।
14 अप्रैल को राजगढ, रामनगर, नहर भंसड़िया, नगर पालिका के सामने, नियर मेला मैदान, रामापुर, देउवापुर रोड, मदरसा डीहपुर।
15 अप्रैल को नई-बस्ती, पटेल नगर, गौटेय्या बाग, नियर डेली डोज, नौरंगाबाद कब्रिस्तान, काशी नगर, रौजा टोला
ईद पर रहेगी 24 घंटे बिजली सप्लाई
एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ईद पर रोस्टर कटौती नहीं रहेगी। विभाग की ओर से जो कटौती रोस्टर जारी किया गया वह 10 से 15 अप्रैल तक है। इसमें 11 अप्रैल को कटौती से दूर रखा गया, ताकि ईद पर लोगों को दिक्कतें न हो।