फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आठ घर राख

विज्ञापन
ग्राम बरसोला कला में आग लगने से खुले आसमानके नीचे पीड़ित
विज्ञापन
तिकुनियां। बरसोला कलां में मंगलवाल देर शाम को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निकांड में आठ घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। गृहस्थी का सामान जलने से पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

घटना के समय घरों के अधिकतर लोग मोहाना नदी पार स्थित खेतों में फसल काटने गए थे। आग से छबिलाल सहित उनके बेटे दिनेश, रमेश का घर जल गया। दिनेश के घर में 10 हजार की नकदी, जेवर, राशन, अनाज और रमेश के घर में अनाज, राशन सहित दो हजार की नकदी जल गई। छबिलाल के यहां अनाज, कपड़ा और दो हजार की नकदी जल गई।
दूधनाथ सहित उनके बेटे मनोज, बिंदू, धरमू के घरों में रखा अनाज, कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया है। बिंदू के पांच हजार, धरमू के 10 हजार और दूधनाथ के 20 हजार रुपये जल गए। बीरू और धर्मेंद्र के घरों में भी रखा अनाज, कपड़ा आदि सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर नायब तहसीलदार हरिराम और लेखपाल ने मौका मुआयना किया है। प्रधानपति मोहम्मद मियां ने बताया कि पीड़ितों को नुकसान का जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें