लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत होने वाले काम के लिए आज से दो दिसंबर तक सात घंटे बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी किया है। प्रत्येक दिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कटौती की जाएगी।
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आज बृज भवन, नई बस्ती, थरवरनगंज, सुभाषनगर, मलेरिया ऑफिस, नौरंगाबाद, हिदायतनगर, खीरी रोड, ईदगाह बेजहम रोड, 27 नवंबर को मछली कोठी, टीचर्स कॉलोनी, कंपनीबाग, गोटैयाबाग, मीरपुर, कुमारनगर गेट, गुरु गोविंद सिंह चौक, गोला रोड पर बिजली कटौती की जाएगी।
28 को खपरैल बाजार, काशीनगर, शिवपुरी, बिलोबीहाल, शिवकॉलोनी, हिदायतनगर, हीरालाल धर्मशाला से खीरी रोड, देवकली रोड, 29 को उदयपुर, राज पैलेस के पास, शिवालापुरवा, खीरी रोड, मलेरिया ऑफिस, नौरंगाबाद, थरवरनगंज, हिदायतनगर, नई बस्ती, ईदगाह, बेहजम रोड और 30 नवंबर को टीचर्स कॉलोनी, मछलीकोठी, ईदगाह मस्जिद के पास, नौरंगाबाद, गुरु गोविंद सिंह चौक के पास कंपनीबाग, कुमार नगर गेट, गोला रोड पर बिजली कटौती होगी।
इसी तरह एक दिसंबर को शिवकॉलोनी, मिदनियां गांव, काशीनगर, खपरौल बाजार, बिलोबी हाल के पास, हिदायत नगर, हीरालाल धर्मशाला से खीरी रोड़, देवकली रोड, दो दिसंबर को उदयपुर राज पैलेस के पास, शिवालापुरवा, देउवापुर रोड़, नई बस्ती, मीरपुर, थरवरनगंज, हिदायतनगर, ईदगाह बेहजम रोड पर बिजली कटौती की जाएगी।