संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल। स्रोत: कॉलेज
लखीमपुर खीरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वाईडीपीजी कॉलेज में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश रहा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी तथा विकासपरक योजनाओं पर चर्चा की गई।
प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। नई शिक्षा नीति शिक्षा को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने का कार्य कर रही है।
एनएसएस प्रभारी डॉ. सौरभ वर्मा ने युवाओं से सरकारी योजनाओं से जुड़कर उनमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। एनसीसी प्रभारी एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. अमित सिंह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।