फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा कांड में नए जिला जज करेंगे सुनवाई 28 को

Tue, 20 Oct 2026 10:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड मामले की सुनवाई अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को है। अब इस केस की सुनवाई नए जिला जज लोकेश राय करेंगे।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा कांड की पिछली सुनवाई आठ अक्तूबर को तत्कालीन जिला जज शिव कुमार सिंह की अदालत में लगी थी। तब अभियोजन पक्ष ने तिकुनिया थाना क्षेत्र के बनवीरपुर निवासी गवाह द्वारिका प्रसाद को कोर्ट में पेश था, लेकिन प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता के चलते जिला जज शिवकुमार सिंह ने गवाह के बयान दर्ज करने के लिए 28 अक्तूबर को सुनवाई लगाई थी। इसी बीच 14 अक्तूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अमरोहा में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी लोकेश राय को लखीमपुर खीरी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया।
विज्ञापन

वहीं जिला जज शिव कुमार सिंह को लखनऊ में प्रशासनिक अधिकरण-तृतीय का अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकरण-प्रथम का सदस्य नियुक्त कर दिया। नए जिला जज लोकेश राय के बुधवार को जिले में आकर कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें